RudraNewsExpress_Logo

राज्य कांग्रेस के कामकाज की आलाकमान ने समीक्षा की, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रम तय किये गए

 

RNE Network.

राजस्थान कांग्रेस के कामकाज की समीक्षा के लिए दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई। यह बैठक संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने ली।

इस बैठक में संगठन के स्तर पर अभी तक जो काम हुए उसकी प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रम तय किये गए और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। राजस्थान में स्थानीय निकाय व पंचायत राज के चुनाव होने हैं, उस पर भी इस बैठक में रणनीतिक चर्चा की गई। 

कांग्रेस की इस महत्त्वपूर्ण बैठक में राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, सांसद शशिकांत सैंथिल, एआईसीसी सचिव नेटा डिसूजा, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना, पूनम पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB