Movie prime

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

RNE Network.
 

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक नई दिल्‍ली में चल रही है। सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक की अध्‍यक्षता केन्‍द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। राज्‍यसभा में सदन के नेता जे पी नड्डा, केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल मुरूगन भी बैठक में उपस्थित हैं।
 

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, डीएमके नेता तिरूचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन, शिवसेना नेता नरेश महास्‍के सहित अन्‍य नेता भी बैठक में भाग ले रहे हैं। संसद का सत्र कल से शुरू होगा और 19 दिसम्‍बर तक चलेगा।

FROM AROUND THE WEB