कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रियंका की अध्यक्षता में ली, उम्मीदवार चयन व चुनाव की रणनीति पर चर्चा
Feb 24, 2026, 07:39 IST
RNE Network.
कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां आरम्भ कर दी है। यहां कांग्रेस अपनी महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्त्व में चुनाव लड़ रही है। अपने आक्रामक चुनावी अंदाज के कारण प्रियंका पर पार्टी के साथ भाजपा की भी नजरें टिकी हुई है।
प्रियंका ने अपने अंदाज में पहले असम का दौरा किया और फिर कल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ की। यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई।
प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग बैठक में असम प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांग्रेस विधायक दल के नेता, राज्य कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, सांसद इमरान मसूद आदि भी शामिल हुए। बैठक में टिकट वितरण पर चर्चा हुई और चुनावी रणनीति पर कार्य योजना बनाई।

