राजस्थान के जिलाध्यक्षों के नाम तय हुए, सूची तैयार, राहुल गांधी ने नामों पर चर्चा कर सूची फाइनल की, काउंटडाउन शुरू
RNE Special.
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान के जिला अध्यक्षों की सूची फाइनल हो गयी है। सूची जारी होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
जिलों में दूसरे राज्यों से लगाए गए ऑब्जर्वर्स ने अपनी रिपोर्ट दी। उनसे संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने चर्चा की। फिर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली से जातिगत समीकरणों पर वेणुगोपाल ने बात की। उसके बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से वात की। इन सब चर्चाओं के बाद हर जिले के लिए एक या दो व्यक्तियों का पैनल बनाकर राहुल गांधी को दे दिया गया।
संगठन सृजन अभियान राहुल की देखरेख में ही चल रहा है, उनको ही अंतिम नाम तय करना है। टीम राहुल ने पैनल के आधर पर जानकारी जुटाई और वो भी राहुल को दे दी। राहुल चूंकि बिहार चुनाव में व्यस्त थे इस कारण अंतिम नाम तय करने में देरी हो गयी।
कल सूची फाइनल हुई:
कल राहुल ने राज्य के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से एक बार फिर जिलाध्यक्षों की सूची पर लगभग एक घन्टे चर्चा की और नाम तय किये। अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। सूची कभी भी जारी हो सकती है।

