राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
Jan 27, 2026, 10:25 IST
RNE Network.
राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बनाये गए है। कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी ने तेवर दिखाए है।

तेजस्वी ने कहा है कि वह और उनकी पार्टी लालू प्रसाद यादव की तरह कभी झुकने वाली नहीं है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि 2015 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें साजिश के तहत मुकदमों में फंसाया गया। जिस वक्त का मामला बताया जा रहा है उस समय वह नाबालिग थे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने एक अहम प्रस्ताव पारित किया। इसमें ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए देशव्यापी अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। वहीं बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने तेजस्वी की सराहना करते हुए कहा कि पद पर न रहते हुए भी उन्होंने पार्टी व जनता के लिए अच्छा काम किया है।

