Movie prime

नोखा की ग्राम पंचायत भदला में श्री कुम्हार महासभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का भव्य सम्मान

 

RNE NOKHA.

 श्री कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष बनने पर नोखा तहसील की ग्राम पंचायत भादला सरपंच और ग्राम निवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच गिरधारीलाल कुमावत ने की मुख्य अतिथि कुम्हार महासभा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर थे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, पंचायत समिति पूर्व सदस्य छगन लाल लिंबा, अर्जुन कुमावत,आशु राम कुमावत सीताराम पुजारी भाजपा नेता नवल मंगलाव रहे 

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी लाल कुमावत ने नव नियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर को साफा बाँधकर माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य किया है और करेंगे मैं हर समय समाज की आवाज बनकर साथ रहूँगा 
सभा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत छगन लाल लिंबा अर्जुन कुमावत और गिरधारी लाल कुमावत ने संबोधित किया इस अवसर पर जेठाराम लिम्बा प्रेम कुमार लिम्बा,मगा राम, नरसी राम, जगमल राम रति राम, चुना राम , जोगा राम मोडा राम नारायण राम हिरा राम, नेमा राम, कालू राम, प्रकाश चंद, राणा राम अचला राम देबू राम,मुला राम बाबू लाल, नत्था राम जेठा राम जगा राम ओम प्रकाश लालु राम अमेदा राम मनसुख राम प्रेमा राम सुंदर लाल किशना राम आदु राम बागा राम
देवा राम सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे

FROM AROUND THE WEB