गुजरात कांग्रेस की कमान पार्टी ने शैलेश परमार को सौंपी, उप चुनाव में हार के बाद अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने इस्तीफा दिया था
RNE Network.
कांग्रेस आलाकमान ने इस बार बिना देरी किये पार्टी के विधायक शैलेश परमार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले जब 23 जून को गुजरात विधानसभा की 2 सीटों के चुनाव परिणाम आये तो हार की जिम्मेवारी लेते हुए राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
दरअसल गुजरात मे दो सीटों पर उपचुनाव हुआ। एक सीट पर तो कांग्रेस ने कड़ा मुकाबला किया और 60 हजार से अधिक वोट लिए। मगर जिस सीट को आम आदमी पार्टी ने जीता वहां कांग्रेस तीसरे नम्बर पर रही और उसे सिर्फ 5101 वोट ही मिले। इस हार की जिम्मेवारी लेते हुए ही गोहिल ने इस्तीफा दिया था।
आलाकमान ने गोहिल का इस्तीफा स्वीकार कर शैलेश परमार को अध्यक्ष बनाया है। परमार लगातार जीतने वाले विधायक है। उनको श्रेष्ठ विधायक से सम्मानित भी किया जा चुका है। वे आरम्भ से कांग्रेस से जुड़े हुए है।