Movie prime

ममता की 20 साल से सुरक्षा कर रहे कार्मिकों को हटाया, पुराने हटाकर नए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, सुरक्षा लौटाई

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल में टीएमसी व अभिषेक बनर्जी पर प्रहार के बाद अब वहां की भाजपा सरकार ने सीधे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपना निर्णय थोंप दिया है। 
 

विधानसभा चुनाव में हार के बाद सबसे पहले टीएमसी के विधायकों व सांसदों को तोड़कर पार्टी को बेहद कमजोर कर दिया गया। अनेक पूर्व मंत्रियों व विधायकों को पुराने मामलो में गिरफ्तार किया गया। वहीं ममता के भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी से भी कई मामलों में पूछताछ शुरू की गई है। उनके घर पर भी छापा मारा गया।
 

अब सीधे ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बंगाल सरकार ने निर्णय किया है। पिछले 20 साल से ममता की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंगाल सरकार ने कल हटा दिया है। उनकी जगह सरकार ने 3 नए चेहरे तैनात किए हैं। इस निर्णय के विरोध में ममता बनर्जी ने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। इस बात की पुष्टि टीएमसी सांसद डेरेक ओ ' ब्रायन ने की है।

FROM AROUND THE WEB