RudraNewsExpress_Logo

कांग्रेस में बदली विधायकों की सियासी हैसियत, निकाय चुनाव में संगठन के हाथ टिकट की कमान

 

RNE Network.

सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस में विधायकों की राजनीतिक हैसियत व भूमिका में बदलाव साफ नजर आ रहा है। पहले संगठन में पदाधिकारी व निकाय चुनाव में टिकट विधायकों की पसंद से तय होते थे, मगर अब सब बदल गया।
 

निकाय चुनाव में अब संगठन ने टिकट चयन की कमान अपने हाथ मे ले ली है। विधायक टिकट तय करने के बजाय अपने समर्थकों के नाम पैनल में शामिल कराने के लिए जिकाध्यक्ष, प्रभारी और पर्यवेक्षकों से पैरवी कर रहे हैं। 

तीन नामों के पैनल से तय होगा टिकट:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने इस बार टिकट चयन की प्रक्रिया संगठन के हाथ मे दी है। वे ही तीन नामों के पैनल से उम्मीदवार का चयन करेंगे। जिस टिकट पर विवाद होगा, उसमें प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दखल किया जायेगा।

FROM AROUND THE WEB