भारतीय संस्कृति की झलक: लोकसभा में स्थापित होंगे भगवान जगन्नाथ के रथ के पवित्र पहिए
Aug 31, 2025, 08:49 IST
RNE Network.
भारत आस्था और धर्म का देश भी है। यहां लोगों की अपने अपने धर्म के प्रति गहरी आस्था है। भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में बसने वाले भारतीयों की भगवान जगन्नाथ के प्रति गहरी आस्था है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असंख्य भारतीयों व प्रवासी भारतीयों की भावना को सम्मान देने का निर्णय लिया है।
लोकसभा परिसर में भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए स्थापित होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को मंदिर प्रशासन ने यह प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। ये पहिए भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा व बलभद्र के रथ के है।