Movie prime

आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हो सकता है हंगामा, सरकार ने 8 में से अब तक 2 बिल पास कराये

 

RNE Special.

संसद के मानसून सत्र का आज 11 वां दिन है और आज भी संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार है। आज विपक्ष एकजुट होकर राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में चोरी के मामले को लेकर हंगामा कर सकता है। केंद्र का इस मानसून सत्र में 8 बिल पास कराने का टारगेट था, अब तक वो दो बिल पास करा चुकी है।
 

संसद में पिछले दिनों विपक्ष के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी को लेकर एक स्किट का मंचन किया था। जिसमें पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचे और चंदा किया। उनको राहुल गांधी सहित सपा, आप आदि के सांसदों ने चंदा दिया, जिसे लेकर वे भाग गए। इस स्किट को लेकर भाजपा विपक्ष पर खूब हमलावर रही और इसे सनातन व भगवा वस्त्रों का अपमान तक कह दिया।
 

उससे एक दिन पहले सपा सांसद डिंपल यादव एक टीन लेकर चंदा करती नजर आयी। अयोध्या के सांसद अवधेश जी भी इसी तरह चंदा लेते नजर आए। इस प्रदर्शन के जरिये भी विपक्ष ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर सत्ता पक्ष पर हमला किया था। आज इसी मुद्दे को लेकर संसद के भीतर हंगामा होने के आसार हैं।

FROM AROUND THE WEB