बिजली मंत्री की बैठक में ही गुल हुई बिजली, कोटा में ऊर्जा मंत्री ले रहे थे जिला परिषद में रविवार को बैठक
Jul 20, 2026, 11:38 IST
RNE Network.
बिजली देने वाले मंत्री की ही बैठक में हो गया अंधेरा, है ना कमाल की बात ! ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कोटा में कल रविवार को जिला परिषद सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गायब हो गयी।
करीब छह मिनट बैठक में अंधेरा छाया रहा, उस समय की फोटो खूब वायरल हो रही है। मंत्री अंधेरे में बैठक लेते रहे। बिजली जाते ही अधिकारियों में अफरा - तफरी मच गई। कोई बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क करने लगा तो कुछ कर्मचारियों ने सभागार के पर्दे हटाकर रोशनी की व्यवस्था का प्रबंध करने का प्रयास किया।
इसी बीच तीन - चार कर्मचारी दौड़कर जेनरेटर तक पहुंचे और उसे चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल की। बैठक के दौरान बिजली गुल होने पर बिजली मंत्री ने नाराजगी भी जताई।

