कांग्रेस सरकार में नेतृत्त्व बदलने की बात फिर चली, राज्य के गृहमन्त्री ने अटकलों को सही नहीं माना
May 22, 2026, 09:30 IST
RNE Network.
कर्नाटक में एक बार कांग्रेस सरकार में नेतृत्त्व परिवर्तन की बात ने सिर उठा लिया है। केरलम में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद कर्नाटक में परिवर्तन की बात ने सिर उठाया है।
परिवर्तन की इन बातों के बीच राज्य के गृह मंत्री परमेश्वरन ने स्पष्ट किया कि परिवर्तन की कोई बात ही नहीं चल रही। सिद्धारमैया की बदला ही नहीं जा रहा है। आलाकमान के बात के बाद खुद डी के शिवकुमार ने कहा था कि आलाकमान के निर्णय पर हमें बोलने या कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। परमेश्वरन ने कहा कि सी एम सिद्धारमैया ने भी यही कहा था कि ये विषय आलाकमान का है, वो जो आदेश देगी मान लिया जाएगा।

