Movie prime

भाजपा संगठन की नई टीम में युवा भी अधिक होंगे, मजबूत टीम की कवायद

 

RNE Network.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अब अपनी संगठन की टीम बनाने के लिए तेज गति से काम आरम्भ कर दिया है। टीम मजबूत दिखे, इसलिए उसमें कुछ सांसदों व विधायकों को भी शामिल किया जा रहा है। 
 

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ दो दिन से दिल्ली में है और अपनी टीम के लिए पार्टी नेताओं से मंथन कर रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री जैसे पदों पर सांसदों व विधायकों को लिया जाना तय है। 3 से 5 विधायकों व 2 से 3 सांसदों को प्रदेश कार्यकारिणी में लिया जाना तय है। इस पर दिल्ली में राठौड़ की बड़े नेताओं से चर्चा चल रही है। 
 

कुछ नए चेहरे भी टीम में शामिल होंगे। जो लंबे समय से प्रदेश पदाधिकारी बने हुए है, उन में से कइयों की छुट्टी भी हो सकती है। पार्टी के अग्रिम संगठनों में भी बदलाव तय है।