Movie prime

ममता बनर्जी को एक ही दिन में तीन बड़े राजनीतिक झटके, कोयल, मनीष के बाद तापस के भी साथ छोड़ने के संकेत

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को उनके ही नेताओं से लगातार झटके मिल रहे हैं। गुरुवार को एक ही दिन में पार्टी तीन बड़े राजनीतिक झटके लगे। 
 

राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, पूर्व मंत्री मनीष गुप्ता ने राजनीति से सन्यास की घोषणा कर दी, जबकि राजारहाट - न्यूटाउन के पूर्व विधायक तापस चट्टोपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ने के संकेत देकर सियासी हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। कहा जा रहा है कि तापस अगर पार्टी से नाता तोड़ते हैं तो यह टीएमसी के लिए बड़ा झटका होगा।
 

दिन का सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम राज्यसभा सदस्य और अभिनेत्री कोयल मलिक के इस्तीफे के रूप में सामने आया। उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा के सभापति एव उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सोंप दिया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।

FROM AROUND THE WEB