Tiranga Yatra Bikaner : सीएम भजनलाल, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम, राजस्थान के मंत्री सुमित गोदारा सहित पूरी भाजपा तिरंगा यात्रा में शामिल!
Aug 14, 2025, 18:08 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर में BJP की ओर से गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा सहित कई विधायक, भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। नाल ग्राम में निकली तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हर घर तिरंगा फहराएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा न केवल एक सांकेतिक कार्यक्रम है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व की भावना जगाना है।
मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की तिरंगा यात्रा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, यात्रा संयोजक महेंद्र ढाका, महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश सियाग, उपाध्यक्ष मोहन ढाल, हेमनाथ जाखड़, जसवंत दईया, महेश झांवर, राजपाल सिंह, कुसुम शर्मा, मंत्री राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, मनमोहन सिंह, खुशबू आसोपा, शिल्पा चारण, सोशल मीडिया संयोजक, कोजुराम सारस्वत, पवन स्वामी, निशु लांबा, डॉ पूजा मोहता, श्रवण प्रजापत, मांगीलाल गोदारा, कानदान सिंह के साथ हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।