पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हमला, भाजपा समर्थकों पर अंडे फेंकने का आरोप
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की बड़ी हार उसके बाद पार्टी में हुई बड़ी टूट के पश्चात टीएमसी नेताओं पर हमले की कई खबरें सामने आई है। सांसद अभिषेक बनर्जी व कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के बाद अब सांसद महुआ मोइत्रा पर हमले की खबर सामने आई है।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर बड़ा आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि बड़ी संख्या में आये भाजपा समर्थकों ने पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन पर अंडे और सब्जियां फेंके है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल की पुलिस पर भी लापरवाही और अंडे फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाई न करने का आरोप लगाया है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में महुआ मोइत्रा पार्टी ऑफिस बिल्डिंग की खिड़की से लोगों को अंडे फेंकते हुए दिखा रही है।

