अब आया टीएमसी सांसद यूसुफ पठान का स्पष्टीकरण, मुझे ममता बनर्जी ने कभी इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा
RNE Network.
सोशल मीडिया आ अनेक टीवी चैनल्स पर टीएमसी सांसद व क्रिकेटर यूसुफ पठान के इस्तीफे की चर्चाओं व बहसों के बीच अब खुद यूसुफ पठान का स्पष्टीकरण सामने आ गया है। पहले क्रिकेटर सौरव गांगुली ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने पठान को सांसद से इस्तीफा देने का नहीं कहा।
दरअसल, मीडिया में यह खबर खूब वायरल हुई कि ममता बनर्जी ने बहरामपुर के सांसद व क्रिकेटर यूसुफ पठान को इस्तीफा देकर सीट खाली करने का कहा है। ताकि इस सीट से ममता बनर्जी सांसद का चुनाव लड़ केंद्र की राजनीति में जा सके। यह खबर इतनी वायरल हुई कि कई चेनल्स पर इसको लेकर डिबेट तक हो गयी।
इन सबसे आहत यूसुफ पठान का एक बयान अब सामने आया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया है कि उनको ममता बनर्जी ने कभी भी बहरामपुर सीट से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा। न पार्टी की तरफ से अधिकृत रूप से किसी नेता ने यह बात कही। सोशल मीडिया व चेनल्स पर इस खबर को लेकर चल रही बहस झूठी है। मुझे किसी ने भी इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा।

