टीएमसी - एनसीपी का कांग्रेस में विलय होना चाहिए, विपक्षी एकता के लिए संजय राउत की सलाह
RNE Network.
एक बार फिर कांग्रेस से अलग होकर बनी राजनीतिक पार्टियों तृणमूल कांग्रेस व एनसीपी - शरद पवार के फिर से कांग्रेस में विलय कर दिए जाने की उठी है। इस बार यह बात शिव सेना - उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने उठायी है। इससे पहले एक बार महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता व कांग्रेस से अलग होकर पार्टी बनाने वाले शरद पवार ने भी ईशारों ईशारों में यह बात कही थी।
कल दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। जिसमें एक लंबे गेप के बाद ममता बनर्जी ने भी भाग लिया। उनकी सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ अच्छी कैमेस्ट्री भी दिखी। इससे पहले जब ममता के भतीजे अभिषेक पर बंगाल में हमला हुआ तो खुद राहुल ने ममता को फोन किया।
राहुल ने ममता से निवेदन किया कि यदि वे चाहें तो मैं अभिषेक को इलाज के लिए हैदराबाद ले जा सकता हूँ। जहां अच्छी तरह से उनकी देखभाल की व्यवस्था भी हो जाएगी। ममता ने खुद यह बात मीडिया को बताई। राहुल की बात के बाद ही ममता ने इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने की सहमति दी थी।
शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर विपक्षी दलों को आपस में एकता बनाये रखनी है तो कांग्रेस से टूटकर अलग हुए सभी दलों को वापस उसमें मिल जाना चाहिए। राउत ने खास तौर पर टीएमसी और एनसीपी - शरद का नाम लिया।

