टीवीके ने राज्यसभा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी, बड़ा राजनीतिक फैसला है सीएम विजय थलापति का
Jun 4, 2026, 08:52 IST
RNE Network.
तमिलनाडु की राजनीति में टीवीके नेता व मुख्यमंत्री विजय थलापति लगातार चकित करने वाले फैसले लेकर सबको अचंभित किये हुए हैं। अब राज्य सभा चुनाव को लेकर भी किया गया उनका फैसला दांतों तले अंगुली दबाने वाला है।

सीएम व सुपर स्टार विजय को समर्थन के लिए अन्ना द्रमुक पार्टी टूटी। 24 से ज्यादा विधायक राज्यसभा सदस्य षणमुगम के साथ आये। वे अब विधायक है। उनकी राज्यसभा की सीट खाली हो गयी और उस पर उप चुनाव होना है।

सीएम विजय ने यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारेगी और सीएम विजय की टीवीके उसका समर्थन करेगी।

