आज दो विधेयकों पर होगी चर्चा, एक उच्च व तकनीकी शिक्षा व दूसरा पंचायत राज से जुड़ा है
Mar 9, 2026, 11:49 IST
RNE Network.
आज सोमवार को विधानसभा में दो महत्त्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। पक्ष व विपक्ष के सदस्यों की बहस के बाद दोनों विधेयकों को पारित कराया जायेगा।
सदन में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय, अजमेर विधेयक 2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य आयुष क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और विकास को मजबूत करना है।
इसके अलावा प्रभारी मंत्री मदन दिलावर राजस्थान पंचायती राज ( संशोधन ) विधेयक - 2026 सदन में चर्चा के लिए रखेंगे। इस विधेयक के जरिये वर्ष 1994 के प्रावधानों में संशोधन किया जायेगा। प्रस्तावित बदलाव के तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए लागू दो बच्चों की अनिवार्यता को समाप्त करने का प्रावधान किया जा रहा है।

