Movie prime

जम्मू कश्मीर के दो नेता फिर लौटे अपनी पार्टी कांग्रेस में, कांग्रेस को मिलेगी जम्मू क्षेत्र में इससे बड़ी मजबूती

 

RNE Network.

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के लिए राहत की बड़ी खबर है। जम्मू के दो बड़े कद्दावर नेता जो पहले पार्टी छोड़कर चले गए थे, वे वापस कांग्रेस में लौट आये है। ये दो बड़े नेता है ताज मोहिउद्दीन व जी एम सरूरी। कांग्रेस ने इन दोनों नेताओ को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
 

ताज मोहिउद्दीन पहले कांग्रेस छोड़कर गुलाम नबी आजाद के क्षेत्रीय दल में चले गए थे। अब दोनों नेताओं ने जब पार्टी में वापसी की तो उन्होंने कहा कि यह दलबदल नहीं है, अपितु घर वापसी है। हम भटक गए थे अब वापस अपने घर मे लौट आये है। इन दोनों नेताओं के आने से कांग्रेस जम्मू कश्मीर में मजबूत होगी, क्योंकि ये वरिष्ठ नेता है और इनका जम्मू क्षेत्र में बड़ा प्रभाव है।