Movie prime

युकां अध्यक्ष चिब को जमानत मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दी, रात को रिहा किया गया

 

RNE Network.

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। जमानत के बाद कल रात चिब को रिहा कर दिया। उनकी रिहाई के समय जेल के बाहर बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

एआइ समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने पर चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पहले उनको जमानत मिली मगर पुलिस सेशंस कोर्ट पहुंच गई, जिसने चिब की जमानत को खारिज कर दिया। तब चिब को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया। मगर कल रात दिल्ली हाईकोर्ट ने सेशंस कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए चिब को जमानत दे दी। जबकि दिल्ली पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था। जमानत मिलने के बाद चिब को रिहा कर दिया गया।

FROM AROUND THE WEB