20 साल बाद महाराष्ट्र में साथ आये उद्धव - राज ठाकरे, दो दशक बाद राजनीतिक मिलन, बदलेगी अब सियासत
Dec 25, 2025, 08:26 IST
RNE Network.
बाला साहेब देवरस के समय से शिव सेना का महाराष्ट्र में वर्चस्व था। बाद में नेतृत्त्व उद्धव ठाकरे को मिल गया तब राज ठाकरे अलग हो गए और उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे ) बना ली। शिव सेना भी टूट गयी। शिंदे अलग हो गए और एक धड़ा उद्धव के पास रह गया।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी बनाकर उद्धव ठाकरे, कांग्रेस व शरद पंवार साथ मे चुनाव लड़े, बड़ी सफलता मिली। मगर यही गठबंधन विधानसभा चुनाव में बुरी तरह परास्त हो गया।
अब महाराष्ट में बीएमसी के चुनाव है तो 20 साल के अंतराल के बाद उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे करीब आये है। दोनों ठाकरे भाईयों ने गठबंधन कर बीएमसी चुनाव साथ लड़ने का एलान किया है। महाराष्ट्र में बीएमसी की 227 सीटों समेत 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोटिंग है।

