Movie prime

उद्धव बोले, हम भी स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम

 

RNE NETWORK.

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार का असर विपक्षी दलों की एकता पर अन्य राज्यों पर पड़ता दिख रहा है। सभी विपक्षी दल अपरोक्ष रूप से हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे है। कांग्रेस भी अपने स्तर पर हार के मंथन पर जुटी हुई है।

निकट भविष्य में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव है। राज्य में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव विपक्षी दलों ने मिलकर महाविकास अघाड़ी गठबन्धन से लड़े थे। लोकसभा चुनाव में तो महाविकास अघाड़ी को बड़ी सफलता मिली मगर विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिली। उससे टकराहट बनीं
शिव सेना उद्धव व राज ठाकरे की मनसे नजदीक आये। एनसीपी शरद के सुर भी बदले। इन स्थितियों को भांप अब कांग्रेस ने भी कह दिया है कि वो महाराष्ट्र में निकाय चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी।
कांग्रेस के इस बयान के बाद महाविकास अघाड़ी के दूसरे दल शिव सेना उद्धव ने भी ऐलान किया है कि निकाय चुनाव वो अपने स्तर पर लड़ने के लिए स्वतंत्र है। इस तरह महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबन्धन भी अब बिखरता नजर आ रहा है।

FROM AROUND THE WEB