उद्धव ठाकरे का 'राम रक्षा' आंदोलन आज से शुरू, भाजपा से राम मंदिर में कथित दान गबन की जिम्मेदारी लेने की मांग
RNE Network.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अब शिव सेना उद्धव ठाकरे ( यूबीटी ) भी खुले रूप में मैदान में उतर आई है। शिव सेना उद्धव के निशाने पर इस मामले में भाजपा है और उसके खिलाफ ही पार्टी आज से आंदोलन आरम्भ कर रही है। शिव सेना यूटीबी की इस घोषणा से महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक से गतिविधियां बढ़ गयी है। क्योंकि हाल ही में शिव सेना यूटीबी के 6 लोकसभा सदस्य तोड़कर भाजपा की सहयोगी शिव सेना शिंदे ले गयी है। उसके बाद से उद्धव ठाकरे जनता के बीच अपनी बात लेकर उतरे हुए हैं।
शिव सेना ( यूटीबी ) प्रमुख उद्धव ठाकरे आज 5 जुलाई से ' राम रक्षा ' आंदोलन शुरू कर रहे है। आज मुम्बई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में शिव सेना ( यूटीबी ) कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र होंगे। वहां हनुमान स्त्रोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा। भाजपा से अयोध्या राम मंदिर में कथित दान गबन मामले की जिम्मेदारी लेने की मांग की जायेगी।

