Movie prime

PM Modi के जन्मदिन पर केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक चलाई साइकिल

 

RNE Bikaner.
 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को साइकिल रैली में हिस्सा लेकर स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा देने का संदेश दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक आयोजित इस साइकिल रैली में  हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 75 साइक्लिस्ट के साथ आयोजित यह साइकिल रैली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दे रही है। 
v

केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा कि पीएम श्री मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर हर वर्ग में उत्साह है। सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके पहले दिन स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। साइकिल रैली के जरिए जनता को अपना घर, गली, मोहल्ला, शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है।हमें स्वच्छ भारत और विकसित भारत बनाना है। इसमें हर व्यक्ति का योगदान चाहिए।  
 

साइकिलिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश:
 

केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पूरे विश्व में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए साइकिलिंग को प्रमोट किया जा रहा है। वे जब कॉलेज में थे तब भी साइकिल से ही कॉलेज आया जाया करते थे। जब सांसद बने तो दो साल तक सर्दी,गर्मा, बारिश के दौरान निवास से संसद तक और संसद से निवास तक साइकिल से ही आए और गए।        

23 नवंबर को होगा ''टूर द थार'' साइकिल रैली का आयोजन:
 

केन्द्रीय कानून मंत्री श्री मेघवाल ने बताया कि फ्रांस में आयोजित होने वाली साइकिल रैली विश्व प्रसिद्ध है। उसी के तर्ज पर विकसित भारत के सपने के साथ आगामी 23 नवंबर को साइकिल रैली ''टूर द थार'' का आयोजन किया जाएगा। जो भारतमाला पर बीकानेर के नौरंगदेसर से जोधपुर के ओसियां तक 300 किलोमीटर की होगी। इससे बीकानेर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने का मौका मिलेगा । 
 

केन्द्रीय कानून मंत्री ने बताया कि इससे फिट इंडिया का मैसेज भी जाएगा। साइकिल भी प्रमोट होगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जाएगा। उन्होने बताया कि इस साइकिल रैली में दुनिया भर से साइक्लिस्ट हिस्सा लेंगे। 100, 200 और 300 किलोमीटर के लिए अलग अलग रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
 

साइकिल रैली में इनकी रही उपस्थिति:
 

पॉलिटेक्निक कॉलेज से जूनागढ़ तक आयोजित इस साइकिल रैली में केंद्रीय कानून मंत्री के अलावा श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री विजय आचार्य, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सहायक श्री तेजा राम मेघवाल, श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री श्याम सिंह हाडला, श्री अशोक मीणा, श्री अशोक प्रजापत, श्री संतोषानंद, सीएमएचओ डॉ पुखराज साद, जिला खेल अधिकारी श्री श्रवण भांभू, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन श्री विमल गहलोत, अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट श्री दयाला राम, श्री जेठा राम गाट, श्री सुरेन्द्र कूकणा, श्री हिमांशु शर्मा, श्रीमती सुनीता हटीला, श्रीमती झमकू देवी,श्री नरेन्द्र सिंह आबड़सर, श्री कुणाल कोचर, श्री पुखराज स्वामी, श्री संपत पारीक, श्री कमल गहलोत, श्री सांगीलाल गहलोत, श्री श्याम सुदंर चौधरी, श्री प्रकाश मेघवाल, श्री महावीर सिंह चारण, श्री चंद्रमोहन जोशी समेत बड़ी संख्या में साइक्लिस्ट उपस्थित रहे।