केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को बीकानेर आएंगे
Oct 6, 2026, 18:21 IST
RNE Bikaner
बीकानेर, । केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल 7 अक्टूबर (बुधवार) को बीकानेर के दौरे पर रहेंगे।
श्री मेघवाल मंगलवार रात 11.35 बजे ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से बीकानेर के लिए रवाना होंगे और 7 अक्टूबर प्रातः 7.20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे।
केंद्रीय कानून मंत्री प्रातः 8.30 सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री 7 अक्टूबर की रात 10.10 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे

