Movie prime

ब्राह्मण विधायकों की बैठक से यूपी भाजपा अध्यक्ष नाराज़, नाराज होकर दे दी कार्यवाही की चेतावनी, लामबंदी का हुआ अहसास

 

RNE Network.

उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गयी है। इस बार ये गर्माहट आई है भाजपा के ब्राह्मण विधायकों के भोज से। जिसे ' ब्राह्मण कुटुंब ' का नाम दिया गया था। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के ब्राह्मण विधायक जुटे थे।
ad21

ब्राह्मण विधायकों के इस आयोजन से यूपी भाजपा के अध्यक्ष अशोक चौधरी बुरी तरह से नाराज हो गए है। इसे ब्राह्मण विधायकों की लामबन्दी के रूप में देखा जा रहा है। यूपी भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने इस आयोजन से नाराजगी जताते हुए कहा है कि भाजपा इस तरह की छोटी राजनीति में भरोसा नहीं करती। वो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। भाजपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियो को अनुशासनहीनता माना जायेगा। 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी सीएम योगी पर जातिगत पक्षपात के आरोप ब्राह्मण लगातार लगाते रहे है। हर बार वे इस तरह के आयोजन कर अपनी बात रखते है, मगर पार्टी ने पहली बार इस तरह की नाराजगी दिखाई है।

FROM AROUND THE WEB