Movie prime

केरल में नई सरकार: वी डी सतीशन 18 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

 

RNE Network.

केरलम में सत्तारूढ़ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट विधायक दल के नेता वी डी सतीशन 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस ने 10 दिन की मशक्कत के बाद वी डी सतीशन को सीएम घोषित किया था। 
 

दौड़ में सतीशन के अलावा के सी वेणुगोपाल व रमेश चेन्नीथला भी थे। मगर राहुल और खड़गे ने 5 साल तक वाम सरकार के खिलाफ संघर्ष करने वाले सतीशन को नेता चुना। सतीशन ने राज्य की प्रभारी महासचिव दीपा दास मुंशी के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
 

सतीशन 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे जिनमें सहयोगी दल भी शामिल होंगे। सतीशन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व केरलम के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, केरल के सांसदों को भी समारोह का आमंत्रण दिया गया है।

21 को विधानसभा का अधिवेशन:

केरलम विधानसभा का अधिवेशन 21 मई को आयोजित होगा जिसमें सभी विधायक शपथ लेंगे। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

FROM AROUND THE WEB