Movie prime

एयरपोर्ट पर मिले वसुंधरा राजे व गुलाबचंद कटारिया, अकेले में हुई 10 मिनट बात, चर्चाएं गर्म

 

RNE Network.

कल उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के मध्य अकेले में मुलाकात हुई। इस मुलाकात को लेकर अब सियासी पारा हाई हो गया है और भाजपा के भीतर कई कयासों ने जन्म ले लिया है। 
 

एक समय जब वसुंधरा राजे राज्य की मुख्यमंत्री थी तब कटारिया उनके मंत्रिमंडल में गृहमन्त्री थे। 
 

बांसवाड़ा जाने के लिए डबोक एयरपोर्ट पर पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को पता चला कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी एयरपोर्ट पर ही है। ऐसे में वसुंधरा कटारिया से मिलने वेटिंग रूम में पहुंची। राज्यपाल कटारिया चंडीगढ़ जाने के लिए वेटिंग रूम में बैठे थे। दोनों के बीच अकेले में करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद राजे बांसवाड़ा के लिए और कटारिया चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। राजनीतिक हलकों में दोनों की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB