Movie prime

' खेजड़ी बचाओ ' आंदोलन को वसुंधरा राजे का समर्थन, ट्वीट कर आंदोलन का समर्थन किया, सीएस से भी बात

 

RNE Special.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर में चल रहे ' खेजड़ी बचाओ ' आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया है जिसके साथ खुद की पेड़ की पूजा करते हुए फोटो भी शेयर की है। 

अपने ट्वीट में राजे ने लिखा है कि ' सिर सांठे रुख रहे तो भी सस्तो जाण '। राजे ने लिखा है कि खेजड़ी साधारण पेड़ नहीं, यह हमारे लिए देववृक्ष है। जो हमारी आस्था और भावनाओं से जुड़ा है। हमारे यहां खेजड़ी की पूजा की जाती है। मैं स्वयं भी खेजड़ी की पूजा करती हूं। जिसकी हम पूजा करें, उस देवता का संरक्षण हमारा दायित्त्व है। 
राजे ने अपने ट्वीट में लिखा है कि राजनीति से ऊपर उठकर हमें इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इसे बचाना चाहिए। मैं खेजड़ी और ओरण ( गोचर भूमि ) को बचाने की मुहिम में सबके साथ हूं।

स्थिति पर लगातार राजे की नजर:
 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन की लगातार जानकारी ले रही है। ' रुद्रा न्यूज एक्सप्रेस ' से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आज सुबह अनशन पर बैठी महिलाओं, संतो की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी मिली है। मैं महाराज जी से सम्पर्क के प्रयास में हूं। आंदोलन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए राजे ने ' RNE ' से कहा कि वे इस विषय में राज्य के मुख्य सचिव से भी बात करने के प्रयास में है।

FROM AROUND THE WEB