Movie prime

वसुंधरा का दर्द छलका, सीएम नहीं बनाए जाने पर कहा, मैं अपने आप के लिए नहीं लड़ सकी

 

RNE Network.

झालावाड़ के कामाखेड़ा बालाजी परिसर में सांसद जनसंवाद पदयात्रा के चौथे चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने का दर्द छलक उठा।
 

यहां सभा को संबोधित करते हुए लोगों की मांगों पर उन्होंने कहा कि लोगों के छोटे मोटे काम होते रहेंगे। 
 

विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। लोग कहते है कि मेरा यह काम नहीं हुआ, मेरा वह काम नहीं हुआ। एक कार्यकर्ता की बात पर उन्होंने कहा कि भईया, मेरे साथ भी ऐसा हो गया। मैं अपने आप के लिए नहीं लड़ सकी। जब मेरा ही ( पद ) चला गया और मैं अपने आपको नहीं बचा सकी। यह सब चलता रहता है। अपना परिवार है और अपना घर है, यह सब चलता रहेगा।

FROM AROUND THE WEB