Movie prime

वी डी सतीशन सोमवार को ले सकते हैं सीएम की शपथ, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

 

RNE Network.

10 दिन की जद्दोजहद के बाद आखिरकार कल कांग्रेस ने केरलम में सीएम पद के लिए वी डी सतीशन का नाम तय कर दिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सतीशन ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
d

सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है। इससे पहले कल कांग्रेस की केरलम प्रभारी महासचिव दीपा दास मुंशी ने मीडिया के सामने सतीशन के नाम की घोषणा की। विधायक दल ने नेता चुनने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दे दिया था। खड़गे व राहुल गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगाई। रेस में सतीशन के अलावा के सी वेणुगोपाल व रमेश चेन्नीथला भी थे। 

ऐसा था सतीशन का  सफर:

वी डी सतीशन छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने अपनी राजनीति एनएसयूआई से शुरू की थी। यूथ कांग्रेस के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस में अपनी विशेष पहचान बनाई। वे श्रमिक संगठनों में भी सक्रिय रहे। सतीशन 10 साल तक केरल हाईकोर्ट में वकालत की। 1996 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की। परवूर सीट से उन्होंने 1996 में वे चुनाव लड़े और सीपीआई उम्मीदवार पी राजू से चुनाव हार गए। इसके बाद 2001 में परवुर सीट जीतकर विधानसभा पहुंचे। वह 25 साल से यहां से विधायक रहे है और इस साल छठी बार जीतकर अलग ही रिकॉर्ड बनाया है। 

d

सतीशन 2021 से केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे है। अब मुख्यमंत्री बनेंगे।

FROM AROUND THE WEB