Movie prime

आज विजय प्राप्त करेंगे विश्वास मत, विश्वास मत से पहले अनाद्रमुक में हुई बड़ी टूट, विजय की जीत आसान

 

RNE Network.

तमिलनाडु में कल विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हो गया। विजय के उम्मीदवार को सफलता मिलना इस बात का द्योतक है कि आज सीएम को विश्वास मत हासिल करने में भी जरा सी भी परेशानी नहीं होगी।
 

मगर विश्वास मत से पहले तमिलनाडु में कल एक बड़ी राजनीतिक घटना हुई है। विजय की पार्टी के बाद विधानसभा में सबसे बड़ा दल अनाद्रमुक का है, जिसमे बड़ी टूट हो गई है। अनाद्रमुक नेता षणमुगम 27 विधायकों को लेकर अलग हो गए है और उन्होंने सीएम विजय के समर्थन की घोषणा भी कर दी है। उनका दावा है कि पार्टी के कुछ और विधायक भी जल्दी ही हमारे साथ आयेंगे।
 

वहीं, विजय का राजनीतिक दलों से मिलने का क्रम कल भी जारी रहा। कल विजय कांग्रेस कार्यालय गये और नेताओं से मुलाकात की। वे वाईके से मिलने भी उनके निवास गये। विजय मुस्लिम नेताओं से मिलने के लिए भी गये। आज विश्वास मत के दौरान विजय के वोटों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हो जायेगी।

FROM AROUND THE WEB