Movie prime

विजय 10 बजे पहुंच जाते है सीएमओ, लंच टिफिन साथ लेकर आते है,वहीं करते है लंच

 

RNE Network.

शाबाश ! देश को आजाद हुए 75 साल हो गये मगर इस तरह मुख्यमंत्री कभी किसी ने नहीं देखा। शानो शौकत से रहने वाले मुख्यमंत्रियों के बीच अब एक ऐसा मुख्यमंत्री आया है, जिसने राजनेता और राजनीति के थापित मानदंडों को चकनाचूर कर दिया है। इतना ही नहीं नये राजनीतिक प्रतिमान भी गढ़ने आरम्भ कर दिए है, जिस पर अब पूरा देश नजरें टिकाए हुए है और देखकर खुशी भी हो रही है।
 

देश मे सर्वाधिक चर्चा पाने वाले इस मुख्यमंत्री का नाम है विजय थलापति। फिल्मों के सुपर स्टार से राजनेता बने विजय ने तमिलनाडु ही नहीं पूरे देश की राजनीति को एक नया संदेश दिया है। दो साल पहले पार्टी बनाई और बहुमत हासिल कर लिया। विरोध की मानसिकता को छोड़कर अपने सामने लड़े सभी राजनीतिक दलों के मुखियाओं से मिलने उनके घर खुद चलकर गये। राज्य के विकास पर चर्चा की। इस नए राजनीतिक रूप को फिर केरलम के सीएम घोषित वी डी सतीशन ने भी अपनाया। वे भी अपने विपक्षियों से मिलने उनके निवास पर गये।
 

अब एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, उससे हर कोई अचंभित है। इस तस्वीर में तमिलनाडु के सीएम विजय अपने ऑफिस में बैठे घर से आये टिफिन को खोलकर बैठे है और भोजन कर रहे है।
 

बताया जा रहा है कि विजय सुबह 10 बजे सीएमओ आ जाते है और आते समय साथ में घर से एक कर्मचारी की तरह टिफिन लाते है। लंच टाइम में कार्यालय के कर्मचारियों की तरह अपने घर से लाये टिफिन को खोलकर भोजन करते है। शाबाश ! काश हर मुख्यमंत्री इस तरह की सादगी व शालीनता अपना ले, यही हर नागरिक सोच रहा है।

FROM AROUND THE WEB