विजय थलापति के सीएम बनने से तस्वीरों से नई राजनीति उभरी
RNE Network.
कल तमिलनाडु में नए ' विजय युग ' की शुरुआत हुई। वर्षों बाद द्रमुक व अनाद्रमुक सत्ता से बाहर हुए। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम सहित छोटे दल विजय के साथ आये और उनकी सरकार बनवाई। कल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय ने सीएम के रूप में शपथ भारी भीड़ के बीच ली। कल जब विजय मंच पर आए तो अपने साथ कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर आये।
कल की तीन तस्वीरें नई राजनीति के संकेत देती प्रतीत हुई।
1.. नये मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने राहुल गांधी दिल्ली से चेन्नई पहुंचे। विजय मंच पर उनको अपने साथ लेकर गए। सभी नये मंत्रियों से मिलाया। दोनों ने जनता का साथ में अभिवादन किया। विजय ने शॉल ओढ़ाकर राहुल का स्वागत किया।

2.. विजय शपथ लेने के बाद जब कार्यभार ग्रहण करने अपने कार्यालय पहुंचे तो सीएम की कुर्सी देखकर बहुत भावुक हो गए। कुछ पल कुर्सी को निहारते रहे। यह तमिलनाडु में बड़े राजनीतिक बदलाव का प्रतीक था। उनके पहले 2 फैसलों से भी यही संकेत मिला।

3... कल एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें बिहार की पूर्व सीएम व लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी गुलदस्ता विजय को देते हुए दिख रही है। यह भी बदलती राजनीति की तस्वीर है।


