Movie prime

विजय थालापति का कांग्रेस को साथ का आमंत्रण, विजय के पिता ने दिया सार्वजनिक आमंत्रण

 

RNE Special.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 52 वर्षीय फिल्म स्टार जोसफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थालापति ने 800 दिन की मेहनत से राज्य में 57 साल से बारी बारी से सत्ता सुख भोग रहे द्रविड़ दलों का वर्चस्व खत्म कर दिया है। 
 

विजय की पार्टी ने चुनाव में 106 सीटें जीती और बहुमत से थोड़ी दूर रही है। मगर छोटे दलों के सहयोग से सरकार बनाना तय है। वहीं विजय के पिता ने चुनाव परिणामों के मध्य ही कांग्रेस को साथ आने का निमंत्रण दिया और कहा कि हम उनके साथ सरकार बनाने को तैयार है। विजय के पिता शुरू से कांग्रेस के साथ रहे है।
 

वहीं विजय थालापति ने चुनाव से पहले भाजपा के उपमुख्यमंत्री के पद व 80 सीटों के प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा था कि वे सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं करेंगे। परिणाम के बाद भी उन्होंने अपनी इस बात को दोहराया। विजय ने कहा कि उनका एतराज तमिलनाडु कांग्रेस से है, क्योंकि वह स्टालिन की जेब में है। कांग्रेस नेतृत्त्व से उन्हें कोई एतराज नहीं।

FROM AROUND THE WEB