Movie prime

विजय थलापति ने जीता विश्वास मत,  उम्मीद से अधिक समर्थन, 144 विधायक रहे प्रस्ताव के साथ

 

RNE Network.

तमिलनाडु अब नए राजनीतिक बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। इसके संकेत विधानसभा की तीन दिन की कार्यवाही में नजर आया। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीतने में विजय को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। विपक्ष पूरी तरह से बंटा हुआ दिखाई दिया। अनाद्रमुक में दो फाड़ हो गए और विजय को आसानी से सफलता मिल गई।
 

कल विजय थलापति सरकार को विश्वास मत हासिल करना था। विश्वास मत पाने के लिए उन्हें 118 विधायकों की जरूरत थी, उनके पास 120 विधायक थे। मगर विश्वास मत के पक्ष में 144 वोट पड़े, जो बड़ा समर्थन का और पूरी बाजी पलट गई।
 

अनाद्रमुक में बगावत हुई। षणमुगम की अगुवाई ने 24 विधायकों ने बगावत की और इस तरह विजय को कुल 144 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। स्थिति को भांप द्रमुक ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। इस तरह फिल्मों के सुपर स्टार की तरह विजय विधानसभा में भी सुपर स्टार साबित हुए। मुख्य विपक्षी दल अनाद्रमुक पूरी तरह बिखर गया। संभावना है कि आने वाले दिनों में कुछ और अनाद्रमुक विधायक बगावत कर विजय का समर्थन करने वाले षणमुगम के साथ आएंगे।

FROM AROUND THE WEB