Movie prime

Vote chori : दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी यह महारैली

 

RNE NETWORK 

कांग्रेस वोट चोरी व एसाईआर के मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। पूरे देश का ध्यान इस मुद्दे पर आकर्षित करने के लिए कांग्रेस दिल्ली में एक महारैली आयोजित कर सरकार व चुनाव आयोग को घेरने का काम करेगी। दिल्ली में अरसे बाद कांग्रेस की तरफ एक रैली की घोषणा की गई है।

वोट चोरी व एसाईआर के विरोध में कांग्रेस यह रैली 14 दिसम्बर को कर रही है। 14 दिसम्बर को यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हो रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने लोगों से इस विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है। महारैली के लिए दिल्ली से सटे यूपी, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से अधिक लोगों को दिल्ली लाने का लक्ष्य रखा गया है।

FROM AROUND THE WEB