Movie prime

 चैतर वसावा की गिरफ्तारी, केजरीवाल ने गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई, कहा हम डरते नहीं

 

RNE Network.

गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी हुई है। कथित तौर पर हाथापाई के एक मामले में कार्यवाही करते हुए गुजरात पुलिस ने आप विधायक को गिरफ्तार किया है। 
 

विधायक वसावा की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का भी बयान आया है। केजरीवाल ने कहा है कि गिरफ्तारियों से आम आदमी पार्टी डर जाएगी, यह भाजपा का वहम है। उनका कहना था कि गुजरात उप चुनाव में आप की जीत से भाजपा बौखला गयी है।

FROM AROUND THE WEB