Movie prime

200 निकायों में वार्ड पुनर्गठन की अधिसूचना जारी, राज्य में 2700 नए वार्ड प्रस्तावित किये गए है

 

RNE Network.

राज्य सरकार ने प्रदेश में नगरी निकाय के चुनाव को लेकर कमर कस ली है। निकायों में वार्डों के पुनर्गठन, परिसीमन की अधिसूचना लगातार जारी की जा रही है।
v

स्वायत्त शासन विभाग अब तक 200 से अधिक निकायों की अधिसूचना जारी कर चुका है। बड़े निकायों में बीकानेर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा समेत कई शहर शामिल है। इनका राजपत्र में प्रकाशन कराया जा रहा है।
 

इस बार प्रदेश निकायों की संख्या का आंकड़ा 309 तक पहुंच गया है। इनमें से 305 निकायों में वार्डो का पुनर्गठन व परिसीमन कर अनुमोदन कर दिया गया है। बाकी चार निकाय ऐसे है, जहां कोर्ट का स्थगन आदेश होने के कारण पुनर्गठन नहीं किया जा सका है। हालांकि, यहां मौजूद वार्डों के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे।
 

यह बनी है अब स्थिति:
 

परिसीमन व पुनर्गठन के फाइनल प्रस्ताव के बाद राज्य में 2700 नये वार्ड प्रस्तावित किये गए है। अब 10175 वार्डों में चुनाव होंगे जबकि अभी तक शहरी निकायों में 7475 वार्ड ही थे। वर्ष 2019 में जहां 196 नगरीय निकाय थे, वे बढ़कर अब 309 हो गए है। राज्य में अब 13 की बजाय 10 ही नगर निगम होंगे। इनमें जयपुर, जोधपुर व कोटा में 2 की जगह 1 ही निगम होगा।