Movie prime

West Bengal Election : 
जोड़ासांको सीट से विजय ओझा की जीत पर बीकानेर में जश्न, विप्र फाउंडेशन ने जताई खुशी

 

RNE, BIKANER.

जोड़ासांको विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री विजय ओझा की शानदार जीत पर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनकी इस ऐतिहासिक विजय को जनता के विश्वास और विकासोन्मुखी सोच की जीत माना जा रहा है। मूल रूप से बीकानेर से जुड़े एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री ओझा की जीत पर बीकानेर में विशेष हर्ष देखने को मिला।

Kolkata

 

विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी, बीकानेर द्वारा इस अवसर पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर एवं मिठाई वितरित कर अपनी खुशी व्यक्त की।

 

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, नारायण पारीक, प्रदेश संगठन महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) दिनेश ओझा, जिला संगठन महामंत्री अमित व्यास, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पीपलवा, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश ओझा, डेरू माता आयोजन समिति सह सचिव नवनीत पुरोहित एवं सौरभ शर्मा सहित कई पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने श्री विजय ओझा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इसे संगठन के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि श्री ओझा की यह जीत समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

FROM AROUND THE WEB