Movie prime

गर्भवती पल्लवी ने शपथ ली तो सबने मेज थपथपाई, 8 माह की गर्भवती पल्लवी ने धुंआधार प्रचार किया, जीती भी

 

RNE Network.

वाह ! इसे कहते है अपने काम के प्रति समर्पण। जन सेवा के लिए गहरा लगाव। विजय थलापति ने 2 साल पहले पार्टी बनाई और पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर कीर्तिमान बनाया। तमिलनाडु की राजनीति में नए युग की शुरुआत की। नहीं तो इस राज्य में वर्षों से राजनीति केवल द्रमुक व अनाद्रमुक के इर्द गिर्द ही रही है। 
 

विजय ने जो नया राजनीतिक इतिहास रचा, उसमें पल्लवी जैसे उसके समर्पित साथियों की बड़ी भूमिका है। तमिलनाडु की विधायक एम आर पल्लवी इस समय राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों और आम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी विजय थलापति की यह विधायक खूब सुर्खियां बटोर रही है।
 

बात दरअसल यह है, विजय ने चेन्नई की एक सीट से एम आर पल्लवी को पार्टी का टिकट दिया। उस समय वह 8 महीनें की गर्भवती थी। इस हालत में डॉक्टर महिला को पूर्ण आराम की सलाह व एहतियात बरतने का कहते है। मगर पल्लवी ने चुनाव में पार्टी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। जनता ने भी उनको अच्छे वोटों से विजयी बनाया।
 

एम आर पल्लवी ने जब विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली तो पहले अपने नेता विजय का अभिवादन किया। फिर शपथ ली। जब वो शपथ ले रही थी तो सभी विधायकों ने मेज थपथपाकर उनको बधाई दी। उनके साहस की तारीफ की। वो इस समय 9 महीनें की गर्भवती है और कभी भी उनके संतान हो सकती है। शपथ लेकर कागजों पर हस्ताक्षर करने से पहले पल्लवी ने फिर अपने नेता का सिर झुकाकर अभिवादन किया, विजय ने शांत चित्त से अभिवादन स्वीकारा। सभी विधायकों ने मेज थपथपाई। मानों कह रहे हों -- वाह पल्लवी। शाबाश पल्लवी।

FROM AROUND THE WEB