Movie prime

बिहार चुनाव में कांग्रेस का फोकस जातीय समीकरणों पर, राजस्थान से युवा नेता बनाए जा रहे पर्यवेक्षक

 

RNE Network.

बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के कांग्रेसी नेताओं की भी आलाकमान ने ड्यूटी लगाई है। बिहार में कांग्रेस, आरजेडी, वाम दल, मुकेश सहनी मिलकर महागठबन्धन के रूप में चुनाव लड़ रहे है।
 

कांग्रेस ने जातिगत समीकरणों को देखते हुए एआईसीसी की तरफ से राज्य के नेताओं को बिहार में पर्यवेक्षक लगाया है। अभी पर्यवेक्षक लगाने का काम चल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार व प्रबंधन के लिए राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को भेजा जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से देशभर से पर्यवेक्षक नियुक्त किये जा रहे है।
 

हाल ही में एआईसीसी की ओर से जारी पर्यवेक्षकों की सूची में विधायक अशोक चांदना और मनीष यादव के अलावा युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सीताराम लाम्बा को शामिल किया गया था। तीनों ही नेता युवा है। जातिगत समीकरणों को देखते हुए प्रदेश के और नेताओं को भी बिहार चुनाव के लिए भेजा जायेगा।

FROM AROUND THE WEB