मध्यप्रदेश के धार में वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल
Apr 30, 2026, 10:10 IST
RNE Network.
मध्यप्रदेश के धार जिले में, कल रात एक वाहन के पलटने से 12 मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बग्गड़ से 35 मजदूरों की लेकर लौट रही गाड़ी का चालक चिक्लिया चौराहे के पास नियंत्रण खो बैठा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया है और मृतकों के निकटतम परिजन को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। घायलों के मुफ्त इलाज़ के निर्देश दिए गए हैं।

