Movie prime

4 दिन में 1.24 लाख पहुंचे केदारनाथ, चारधाम यात्रा में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

RNE Network.

उत्तराखंड के चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए देश विदेश से श्रद्धालु उमडे हुए है। भारी सुरक्षा के बीच चारधाम की यात्रा चल रही है। सुरक्षा व स्वास्थ्य की इस तीर्थ यात्रा में विशेष व्यवस्था उत्तराखंड सरकार ने की है।
 

केदारनाथ से जब किसी भक्त ने एक भीड़ का वीडियो शेयर किया जिसमें बताया गया कि दर्शन करने में व्यवस्था को भी तोड़ा जा रहा है। तब उस वीडियो के बाद उत्तराखंड सरकार व मंदिर प्रबंध कमेटी ने दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था आरम्भ कर दी। उसके बाद स्थिति में सुधार भी हुआ है।
 

मंदिर कमेटी के अनुसार केदारनाथ के कपाट को खुले हुए 4 दिन हुए है। इन चार दिनों में लगभग 1.24 लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे है, इससे ही लोगों की श्रद्धा का पता चलता है। केदारनाथ के साथ भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में सांयकालीन आरती शुरू हो गयी है। मंदिर कमेटी के अनुसार बद्रीनाथ में अब तक 37, 884 श्रद्धालु पहुंचे है।

FROM AROUND THE WEB