Movie prime

वाराणसी में गंगा नदी पर नाव में इफ्तार पार्टी, 14 लोग गिरफ्तार

 

RNE Network.

वाराणसी में बहती गंगा लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। जहां पूरे देश से कई लोग गंगा के पवित्र स्नान के लिए रोज वाराणसी पहुंचते है। यहां गंगा में स्नान यानी डुबकी लगाना धर्म का मामला है। शिव की आराधना और गंगा स्नान करने वालों की रोज बड़ी संख्या रहती है।

वाराणसी की गंगा आरती के प्रति भी लोगों की गहरी आस्था रहती है। विदेशी मेहमानों को भी गंगा आरती के दर्शन कराए जाते है। इसी पवित्र गंगा में एक नाव पर इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया था। इस काम मे शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
 

गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी और चिकन बिरयानी खाने के आरोप में 14 लोगों को कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

FROM AROUND THE WEB