RudraNewsExpress_Logo

सीईओ पद के लिए 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, पद के लिए 5300 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे

 

RNE Network.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ ) पद के लिए 5300 से ज्यादा आवेदन आये हैं, जिनमें से 18 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मंदिर ट्रस्ट की जानकारी के अनुसार आज और कल इन 18 लोगों के साक्षात्कार मंदिर परिसर में ही होंगे।
 

चयन प्रक्रिया ऐसे समय में हो रही है जब राम मंदिर चंदा गबन मामले की जांच के दौरान मंदिर प्रशासन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। ट्रस्ट ने मामला सामने आने के बाद सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया था। 
 

सीईओ मंदिर के प्रशासन, प्रबंधन और उससे जुड़े कारोबार की देखरेख करेंगे। चयन के लिए पूर्व जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त ) विष्णुकांत चतुर्वेदी और शिरडी साई बाबा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक सुरेश हावरे का पैनल है।

FROM AROUND THE WEB