Movie prime

New Rail Line : हरियाणा में बिछेगी 194 किमी लंबी नई रेल लाइन, रेलवे विभाग ने दी मंजूरी 

रेलवे विभाग ने हरियाणा को नई रेल लाइन की मंजूरी दी है। यह रेल लाइन अंबाला से दिल्ली तक बिछाई जाएगी।
 

रेलवे विभाग ने हरियाणा को नई रेल लाइन की मंजूरी दी है। यह रेल लाइन अंबाला से दिल्ली तक बिछाई जाएगी। 194 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछने के बाद अंबाला से दिल्ली का सफर सुपरफास्ट हो जाएगा।  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नई रेल लाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

इस परियोजना की लागत 5,983 करोड़ रुपए होगी। इस नई रेल लाइन को सेना से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस नई रेल लाइन के बिछने के बाद अंबाला व पंजाब की तरफ आने जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी, वहीं कम समय में ज्यादा सफर होगा। रेलवे विभाग द्वारा बिछाई जाने वाली नई रेल लाइन हाई स्पीड होगी, इसलिए इस रुट पर हाई स्पीड से चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी।

इसके अलावा माल ढुलाई में चलने वाली ट्रेन भी बिना किसी बाधा के दौड़ सकेंगी। हालांकि अंबाला से दिल्ली तक पहले ही डबल रेल लाइन है, लेकिन इस पर ट्रेनों का लोड ज्यादा है। इसके कारण सुपरफास्ट ट्रेनों को निकालने के लिए दूसरी ट्रेनों को बीच में रोकना पड़ता है। इसके कारण यात्रियों के समय ज्यादा लग जाता है, लेकिन अब यह रेल लाइन डबल की जगह पर चार लाइन हो जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। हरियाणा में यह लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा।

इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि 4 वर्षों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे की काफी जमीन इसके लिए इस्तेमाल होगी।
 

FROM AROUND THE WEB